परिचालक व अधिवक्ता में मारपीट, पुलिस थाने में मामला दर्ज | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

परिचालक व अधिवक्ता में मारपीट, पुलिस थाने में मामला दर्ज | New India Times

सीतापुर शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर बस परिचालक व अधिवक्ता के बीच हुई नोकझोंक के जमकर मारपीट हुई जिसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की।

जानकारी के मुताबिक फहीम पुत्र सलीम निवासी बिसवां काजीटोला जो सीतापुर न्यायालय में वकालत की ट्रैनिंग करते है। आरोप है कि वह शाम को 6 बजे बिसवां को जाने वाली परिवहन निगम की बस संख्या यूपी 34 टी 8497 पर सवार हो कर बिसवां अपने घर जा रहा था और परिचालक की सीट पर बैठा था आरोप है कि यात्री ने गर्मी लगने के कारण खिड़की खोली हुई थी । कि तभी परिचालक सुनील ने झटके से खिड़की बन्द कर दी जिससे फहीम के अंगूठे में चोट लगने कारण खून बहने लगा । घटना का विरोध करने पर परिचालक सुनील वा उसके अन्य साथी ने पीड़ित के साथ मारपीट करने लग गया वा 15 सौ रुपये भी जेब से निकाल लिये। घटना सीतापुर से महेज कुछ दूरी पर घटित हुई थी। आरोप है कि चालक बस को वापस स्टेशन ले आया । वही सुनील परिचालक का कहना है कि उसने अपनी सीट के सामने का शीशा खोला था और फहीम पिछली शीट पर बैठा था और विरोध में अपना हाँथ शीशे की बीच मे डाल दिया था जिससे फहीम को चोट लगी और खून निकलने लगा। जिसके देखते अन्य लोगों ने परिचालक के साथ मार पीट की व 12 सौ रुपये नगदी भी लूट ली। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version