आल इंडिया उलेमा बोर्ड ने श्रीलंका धमाके पर जताया शोक | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आल इंडिया उलेमा बोर्ड ने श्रीलंका धमाके पर जताया शोक | New India Times

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल में आर्च बिशप से मुलाकात कर श्रीलंका में हुए आतंकी हमले पर शोक जताया और आतंकी संघठन के खिलाफ निन्दा की और कहा के मज़हब में आतंक फैलाना हराम है, इस्लाम अमन का पगाम देता है। जिन्होंने ये क्या वह मुसलमान हो ही नहीं सकते। उन्होंने हमले में मृत सभी लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए कामना की।

इस मौके पर बिशप ने कहा कि आतंक का कोई मजहब नहीं होता। आतंकवाद को अंजाम देने वाले लोग नफरत के पुजारी हैं, जिन्हें मुहब्बत की जुबान पसन्द नहीं है। बिशप ने कहा कि ऐसे लोगों का अंत अवश्यम्भावी है और वह एक दिन होकर रहेगा। इस मौके पर मोहम्मद ओवैस,सयैद अनस अली नदवी, हाफिज जुनैद, शोएब कुरैशी, अब्दुल समद आदि भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version