अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कृषि उपज मंडी देवास का व्यापारी महेश सोनी किसानों की फसल खरीद कर उनका पैसा न देकर फरार हो गया। जब किसानों को इसकी जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो गए, इसी को लेकर आज किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हाफिज घोसी ने मंडी सचिव अश्विन सिन्हा से भेंट कर उनसे कहा कि सोमेश्वर ट्रेडर्स के व्यापारी का माल विभिन्न गोदामों व वेअर हाउस में रखा है उसे बेचकर किसानों का पैसा शीघ्र दिया जाए। इस पर श्री सिन्हा ने कहा कि हम कार्यवाही कर रहे हैं व, जितना जल्दी हो सकेगा किसानों को उनकी बेची उपज का भुगतान कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर किसान जिनका रुपया व्यापारी से लेना है उनमें प्रमुख रूप से रुपेश चौधरी, शिवराज चंद्रवंशी, अखिलेश पटेल, चंदर सिंह, भागीरथ मंडलोई, मदन लाल पटेल, कैलाश पटेल, नरेंद्र चौधरी, जितेंद्र देवरिया, पवन जेतलिया, मोहनलाल संजू, विनोद, राजा चौधरी, अंतर सिंह, महेश चौधरी, काग्रेस नेता शाहिद मोदी रईस, कामदार हरीश गजधर, सलीम पठान, कुद्दुस शेख सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
