नंदना प्राथमिक शाला मिली फिर पूर्णत: बंद, बार-बार अनियमितता के बाद भी नहीं हो रही है कार्यवाही | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नंदना प्राथमिक शाला मिली फिर पूर्णत: बंद, बार-बार अनियमितता के बाद भी नहीं हो रही है कार्यवाही | New India Times

देवरी क्षेत्र के देवरी ब्लाक की हद में आने वाले कंजेरा ग्राम पंचायत के नंदना ग्राम में बने स्कूल की चर्चाएं पूरे सागर जिले में चल रही हैं। वहाँ के शिक्षक हरिशंकर ढिमोले उर्फ पप्पू ढिमोले जो शिक्षक नाम मात्र के लिये हैं और ठेकेदार व भाजपा नेता ज्यादा हैं। यह स्कूल महीने में एक दो बार जाते हैं और पूरे महीने की उपस्थिति डाल के आ जाते हैं और बाकी समय अपनी ठेकेदारी व नेतागीरी करते नजर आते हैं। इनके वेटे के नाम पर ठेकेदार का लाईसेन्स बनवाकर फोर लाइन पर लगे पेडों को पानी देने का ठेका है व यह नेता बनके भाजपा का काम करते नजर आते हैं जबकि सरकारी कर्मचारी हैं। इनके भाई अनिल ढिमोले जो भाजपा के नेता हैं और पूर्व मंत्री व सांसद के खुद को नजदीक बताते हैं, इनके नेतागीरी के दमपर कभी नंदना स्कूल निरीक्षण नहीं होता है और न ही कार्यवाही होती है। बताया जाता है कि यह अधिकारियों को धमकी देते हैं कि तुम्हारा स्थान्तरण या निलंवित करवा देंगे यदि भाई पर कोई कार्यवाही की तो। और तो और यह पत्रकारों को भी धमकी दे चुके हैं कि झूठे मामले में फंसवा दूंगा, जान से मारवा दूंगा साथ एक दलित वर्ग के पत्रकार को तो खबर छापने पर जातिगत अपमानित भी किया है।
लगातार लापरवाही करने पर व लगातार खबर छपने पर भी शिक्षक हरिशंकर ढिमोले पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है वह आज भी अपनी मनमर्जी से चल रहे हैं फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही जबकि संकुल प्राचार्य डी एस राजपूत, जनशिक्षक व वीआर सी बी ई ओ अनियमिता की व स्कूल न जाने सम्बंधी रिपोर्ट बनाकर डीपीसी व डी ई ओ को दे चुके हैं फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जबकि देवरी के अन्य शिक्षक गण यदि स्कूल लेट हो जाते हैं या एक दिन जानकारी दिये बिना अनुपस्थित होते हैं तो सीधा निलंबन की कार्रवाई किया जाता है फिर यही नियम शिक्षक ढिमोले पर लागू क्यों नहीं होता है? इससे सवाल खड़ा हो रहा है कि अधिकारी क्या इनसे सेटिंग में हैं या इनका व इनके भाई का डर है? शिक्षा विभाग के लोगों से जानकारी में पता चला है कि शिक्षक हरिशंकर ढिमोले जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र प्रताप तिवारी जी के रिश्तेदार हैं, शायद इसलिये शिक्षक ढिमोले पर कार्यवाही नहीं हो रही है और शिक्षक अपनी डी ई ओ के साथ रिश्तेदारी व भाई की भाजपा नेतागीरी के कारण मनमर्जी से स्कूल नहीं जा रहे हैं। सोमवार को पत्रकारों द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया तो उस दिन भी स्कूल बंद मिला।

इनका कहना हैं :

मैं कार्यवाही करवाता हूँ लेकिन फिर भी बार बार लापरवाही हो रही है: एच पी कुर्मी (डीपीसी सागर)

मैं निरीक्षण करवाता हूं यदि अनियमितता मिली तो होने रिपोर्ट बनाकर सागर भेजूगा: उमाकान्त चौबे (वी.आर.सी देवरी)।

मैं जनशिक्षक को भेजता हूं, निरीक्षण करवाकर पूरी रिपोर्ट बनवाकर अमियमितता की सारी रिपोर्ट पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारी को भेजूंगा: डी एस राजपूत (संकुल प्राचार्य देवरी)।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version