पुलिस कर्मियों द्वारा गैंगरेप पीडित छात्रा के साथ एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,  इंसाफ न मिलने पर छात्रा के पिता ने आत्महत्या की दी चेतावनी | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​पुलिस कर्मियों द्वारा गैंगरेप पीडित छात्रा के साथ एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,  इंसाफ न मिलने पर छात्रा के पिता ने आत्महत्या की दी चेतावनी | New India Timesग्वालियर जिला में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के हस्तक्षेप के बाद एएसपी देहात ने पीड़ित छात्रा को लेकर घटना स्थल पर लेकर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विदित हो की वेहट थाना के चार पुलिस कर्मियों पर 10वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाया है, जिसमें पुलिस ने केवल सिपाही राघवेंद्र पर अपहरण का मामला दर्ज कर उसे गिरप्तार भी कर लिया है, लेकिन पीड़िता के परिजन आरोपियों को पुलिस अधिकारीयों द्वारा बचाने की बात कह रहे हैं। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता एसपी से भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष सिंह ने निष्पक्ष कार्यवाई की बात की है और पीड़िता को भरोषा दिलाया है की जांच में जो भी दोषी पाये जाऐंगे उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा। वहीं दूसरी जोर लड़की के पिता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की बात भी की है। पुलिस फिल्हाल इस काफी गम्भीर मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version