त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी क्षेत्र मैं देवरी से रसेना मार्ग जो कि काफी समय से जर्जर स्थिति में है जिसके कारण लोगों को काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ा था उस सड़क मार्ग को देवरी क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव द्वारा ग्रामीणों की मांग पर स्वीकृत कराया गया व शीघ्र ठेकेदार को सडक निर्माण करने के निर्देश दिये गये थे जिससे सीघ्र सडक निर्माण कार्य हो और लोगों को आवागमन के लिए परेशानी ना हो लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण का कार्य बड़े ही धीमी गति से चल रहा है साथ ही पूरी सड़क निर्माण में गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क में मुरम की जगह मिट्टी डाली गई है और सड़क को लेवल भी नहीं किया गया है और ना ही सड़क का चौड़ीकरण किया गया है न ही पानी डालकर लेविल किया गया है। सड़क पर मिट्टी डालने के कारण एक बार में ही बारिश होने से पूरी सड़क का रास्ता कीचड़ मैं तब्दील हो गया है, जिसके कारण ग्रामीणों के साथ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है मगर ठेकेदार की मनमर्जी के चलते सड़क निर्माण काफी देरी से हो रहा है व पूरी सड़क गुणवत्ता हीन बनाई जा रही है। इस मामले में संबंधित विभाग अधिकारी को इतनी फुर्सत भी नहीं है कि सड़क निर्माण का निरीक्षण करके संबंधित ठेकेदार को सख्त निरदेश देकर गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए जाएं। देवरी रसेना ग्राम जहां जाने के लिये यह मार्ग बन रहा है जोकि देवरी क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव जी का गृह गांव है लेकिन संबंधित ठेकेदार को कोई भी डर नहीं है कि यह सड़क मार्ग मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री के यहां के गृह ग्राम जाने का रास्ता है। ठेकेदार द्वारा लगातार निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उसे ना ही किसी अधिकारी का डर है और ना ही किसी नेता का डर है, पूरा सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार अपनी मनमर्जी से करवा रहे हैं।
इनका कहना है..
कल बहाँ जाकर मैं सडक का निरीक्षण करूंगा व सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश देकर गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया जायेगा: ए. के. चौरसिया, (एसडीओ-पी.डब्लू.डी.)
