झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार श्री कांतिलाल भूरिया 23 अप्रैल को करेंगे अपना नामांकन पत्र दाखिल, बैठक कर बनाई गई रूपरेखा | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार श्री कांतिलाल भूरिया 23 अप्रैल को करेंगे अपना नामांकन पत्र दाखिल, बैठक कर बनाई गई रूपरेखा | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में झाबुआ लोकसभा सीट के कांग्रेसी उम्मीदवार श्री कांतिलाल भूरिया अपना नामांकन पत्र 23 अप्रैल को झाबुआ में प्रातः 11 बजे जमा करेंगे। इस लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा एक बैठक थांदला के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। यह बैठक थांदला ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र अग्निहोत्री, थांदला शहर प्रभारी मनीष व्यास, काकनवानी ब्लाक प्रभारी आयरन पटेल आदि के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन जमा करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

बैठक को क्षेत्रीय विधायक वीरसिंग भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए हमें थांदला विधानसभा से ऐतिहासिक जन समर्थन के साथ हमारे नेता कांतिलाल भूरिया का नामांकन जमा करेंगे। आमजन को कांग्रेस की रीति और नीतियों के बारे में बताना है कि किस प्रकार से कांग्रेस सरकार जनहित में कार्य कर रही है और उसका लाभ हमें लोकसभा चुनाव में मिल सके एवं और अधिक सजगता के साथ जनहित के कार्य को आगे बढ़ा सकें ताकि हमारे संसदीय क्षेत्र में और अधिक से अधिक विकास कार्य कर सकें।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी,पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलामकादर खान,पार्षद आनंद चौहान, प्रदेश सचिव कामगार कांग्रेस जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट,शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर,कामगार कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, युवा नेता रूसमाल मैडा़, हरीश पंचाल खुमानसिंह भूरा,सरपंच रालू वसुनिया,देवा डामोर,जयसिंह वसुनिया,प्रताप डामोर,कालू भाबोर, मिट्ठूसिंह गणावा, शंभूसिंह डामोर, रतनसिंह वसुनिया, रामचंद्र डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।बैठक का संचालन थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत ने किया तथा आभार कमालुद्दीन शेख ने माना।

By nit

Exit mobile version