बहराइच जिला के सभी क्रय केन्द्रों पर 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगी गेहूं की खरीदी: जिलाधिकारी; शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत 1625 रुपये प्रति कुण्टल गेहूं खरीद दर निर्धारित  | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच जिला के सभी क्रय केन्द्रों पर 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगी गेहूं की खरीदी: जिलाधिकारी; शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत 1625 रुपये प्रति कुण्टल गेहूं खरीद दर निर्धारित  | New India Timesरबी विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जिला बहराइच में गेहूं खरीद के लिए क्रय एजेन्सीवार गेहूं क्रय केन्द्रों के निर्धारण तथा सभी क्रय केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं मुहैय्या कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने 5 क्रय एजेन्सियों के 105 गेहूं क्रय केन्दों को अनुमोदन प्रदान करते हुए एजेन्सियों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 मार्च तक सभी क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर 1 अप्रैल 2017 से सभी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद प्रारम्भ कर दी जाए। शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत रू. 1625 प्रति कुण्टल गेहूं खरीद की दर निर्धारित की गयी है।

गेहूॅ क्रय केन्द्रों के निर्धारण के लिए बुद्धवार की देरशाम आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा क्रय एजेन्सी पी.सी.एफ. के 84, खाद्य तथा रसद विभाग विपणन शाखा के 14, भारतीय खाद्य निगम के 03 तथा यू.पी. स्टेट एग्रो व एन.सी.सी.एफ. के 02-02 गेहूॅ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी क्रय एजेन्सियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गेहूॅ क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों तथा उनके मवेशियों के लिए छाया, पेयजल एवं पशुओं के पानी के बेहतर से बेहतर प्रबन्ध किये जायें। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि विभिन्न माध्यमों से गेहूॅ क्रय केन्द्र तथा वहाॅ पर उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि सभी किसान अपनी उपज को सरकारी क्रय केन्द्रों की मार्फत बेचकर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त कर सकें।​बहराइच जिला के सभी क्रय केन्द्रों पर 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगी गेहूं की खरीदी: जिलाधिकारी; शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत 1625 रुपये प्रति कुण्टल गेहूं खरीद दर निर्धारित  | New India Timesबैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी केन्द्र पर किसानों के उत्पीड़न जैसी शिकायत मिलने पर सभी सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर इस प्रकार के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जायें जिससे किसान स्वयं सरकारी क्रय केन्द्रों की ओर आकर्षित हों और अपनी उपज को वह सरकारी क्रय केन्द्रों के माध्यम से ही बेचें। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होती है कि 1 अप्रैल को कोई केन्द्र सचालित नहीं हुआ है तो केन्द्र प्रभारी के साथ-साथ सम्बन्धित क्रय एजेन्सी के जिला स्तरीय अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिले के लिए नामित क्रय एजेन्सियों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गेहूं  खरीद के सम्बन्ध में आने वाली विभागीय समस्याओं का समय से निस्तारण कराते हुए यह सुनिश्चित करायें कि सभी केन्द्रों पर पैसे, बोरे, तौल के प्रमाणित यन्त्रों के साथ साथ अन्य सभी आवश्यक चीज़ें उपलब्ध रहें।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 01 अप्रैल को तहसील अन्तर्गत स्थापित हुए सभी गेहूॅ क्रय केन्द्रों का सत्यापन कराकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी क्रय केन्द्र गेहूॅ खरीद के लिए पूरी तरह से तैयार हों। सभी उप जिलाधिकारियों व क्रय एजेन्सियों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गेहूॅ बेचने के समय जनपद के किसी भी किसान को किसी भी केन्द्र पर समस्या का सामना न करना पड़े। 

बैठक का संचालन डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा एसपी शुक्ल, बहराइच सदर के नागेन्द्र कुमार, पयागपुर के गुलाम सरवर, मिहींपुरवा मोतीपुर के कुवॅर वीरेन्द्र मौर्य, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तवॅर आईएएस, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्योति सिंह, एफसीआई के जगत राम, पीसीएफ के जिला प्रबन्धक संदीप कुमार, एनसीसीएफ के वीबी सिंह, यूपी एग्रो के आरपी वर्मा, एआर को-आपरेटिव नवीन चन्द्र शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
        

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version