यह लोकसभा चुनाव देश के मुस्तकबिल का चुनाव है: इमरान प्रतापगढ़ी | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

यह लोकसभा चुनाव देश के मुस्तकबिल का चुनाव है: इमरान प्रतापगढ़ी | New India Times

मुरादाबाद लोकसभा सीट कांग्रेसी प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ने आज मुरादाबाद शहर में रोड शो का आयोजन किया। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। रोड शो पीली कोठी चौराहे से शुरू होकर पीऐसी, हरतला, लोधी पुर, बिशनपुर, काजीपुरा, बटावाली, हरतला सब्जी मंडी होते हुये हरतला स्टेशन अम्बेडकर पार्क पहुंचा। इस रोड शो में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की अधिंकांश युवा अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार थे। इससे पूर्व इमरान प्रतापगढ़ी ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 128 वी जयंती पर पुष्प आर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अम्बेडकर पार्क पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुऐ इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज संविधान को बचाने की लड़ाई है। देश के संविधान पर लगातार हमला किया जा रहा है। उन्होंने रोहित वेमुला का जिक्र किया और देश में दलितों किसानों और छात्रों पर हो रहे हमलों की बात कही।

इमरान प्रतापगढ़ी ने अगवानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये देश के मुस्तकबिल का चुनाव है जहां आपको अपने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का चुनाव करना है कि वह कैसे रहेंगी, कैसे पढ़ेंगी, कौन सा रोजगार मिलेगा? उन्होंने कहा कि सरकार दृष्टिहीनता की शिकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णयों को देखें तो हम पाएंगे कि वो किस प्रकार जन-विरोधी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version