संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिले के अमानगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिपरवाह में रोड के किनारे लगे ट्रांसफार्मर के आर्थिंग के तार में करेंट आ जाने से एक गाभिन गाय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक बैल उसी ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से घायल हो गया।
ग्रामीण सर्वेन्द्र यादव ने बताया कि गांव में जगह-जगह टूटे हुए खंभे लगे हुए हैं और तार भी कहीं-कहीं लटक रहे हैं लेकिन बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विधुत विभाग वालों की लापरवाही से आज ट्रांसफार्मर की अर्थिग में करेंट आ गया जिससे ब्रजेन्द्र यादव पिता हक्के यादव निवासी ग्राम पिपरवाह की एक गाय ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी जो अभी गाभिन थी। वहीं उसी ट्रांसफार्मर की चपेट में आने की वजह से एक बैल भी घायल हो गया है। ग्राम वासियों ने विद्यायल स्टाफ के द्वारा पूर्व में भी विधुत विभाग के अधिकारियों को विधुत पोलों के सुधार करने सम्बन्धी सूचना दी जा चुकी है बावजूद इसके विधुत विभाग के आला अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है जिसका खामियाजा ग्रामवासियों के पालतू मवेशियों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। वहीं बरसात के दिनों में यहां और भी खतरा बढ़ जाता है। अगर किसी मवेशी की जान जाने के बावजूद भी विभाग नहीं जागता है तो ग्राम वासियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। बताया जाता है कि बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने का मन ग्रामीणों ने बना लिया है।
