मकसूद अली, वर्धा (महाराष्ट्र), NIT:

वर्धा जिले में रेत का सक्शन बोट एवं पोकलैंड द्वारा हो रही अवैध खुदाई और यातायात करने वाले ठेकेदारों की शिकायत संभागीय आयुक्त नागपूर, महसुल विभाग नागपूर को ऑल इंडिया कौमी तंजीम के विदर्भ अध्यक्ष मो. आसीम अली ने हाल ही में की है। नागरीकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर वर्धा जिल्हाधिकारी को 10 अप्रैल को शिकायत की गई तथा प्रधान सचिव महाराष्ट्र राज्य को ई मेल द्वारा की गई शिकायत के संदर्भ में मो.आसीम अली ने यह शिकायत महसुल विभाग के नागपूर संभागीय आयुक्त से की है।


वर्धा जिले में रेत माफीया की ओर से हो रही अवैध खुदाई की शिकायत सबूत समेत जिलाधिकारी और प्रधान सचिव से की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर कारवाई करने के आदेश संबंधित विभागीय अधिकारी, तहसीलदार को दिए गए थे।

हिंगणघाट तहसील के सोनेगांव बीट और धेची घाट पर सक्शन बोट और पोकलैंड द्वारा अवैध खुदाई की जा रही है साथ ही अवैध यातायात के लिए बडे वाहन, हायवा ट्रक का उपयोग किया जाता है जिससे परिसर की खेती और रास्तों का काफी नुकसान हुआ है। इसकी वीडियो शूटींग, फोटो संबधीत अधिकारियों को दिए गए लेकिन फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि संबंधित अधिकारी रेत माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध खनन करवा रहे हैं जिससे सरकार का करोड़ों का रेव्हेन्यु डूब रहा है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर उचीत कार्रवाई करने की मांग शिकायतकर्ता ऑल इंडिया कौमी तंजीम के विदर्भ अध्यक्ष मो.आसीम अली ने की है।
