सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों से हो रही जाम की स्थिति से लोग परेशान | New India Times

रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों से हो रही जाम की स्थिति से लोग परेशान | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर नगर में यातायात जाम हाेना काेई नई बात नहीं है, हर दिन यह नजारा देखने काे मिल रहा है। बाजाराें में भीड़ भाड़ के समय वाहनों के गुत्थम गुत्था हाेना भी आम बात हो गई है। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है एेसे में भीड़ हाेने लगी है। पुलिस थाने से लेकर सुभाष मार्ग, साेनी गली, टेलर गली आदि गलियाें में दो पहिया वाहन चालकों के यहां वहां वाहन खड़े करके चले जाने से जाम की स्थिति बनी रहती हैं।

सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों से हो रही जाम की स्थिति से लोग परेशान | New India Times

सोमवार को एक बजे के करीब साेनी गली में टैक्टर कार में गुत्थम गुत्था हाे गई जैसे तैसे कार-टैक्टर निकले। करीब 15 से 20 मिनट हाे गए थे। पीछे दाे पहिया वाहनों की कतारें लगने लग गई थी। दाे पहिया वाहन खड़े कर देने से जाम की स्थिति बनी रही। लाेग पैदल भी मुश्किल से निकल सके। ये नजारा दिनभर देखने को मिल सकता हैं। दुकानदार भी आगे तक दुकान सजा लेते है। इसके बाद वाहन चालक भी दुकानों के आगे वाहन खड़े कर खरीदी करने लग जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए सबसे पहले पार्किंग की व्यवस्था करना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version