मेघनगर के मुकेश चाय वाले की लाश सामुदायिक भवन टूटी माता पर मिलने से फैली सनसनी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के मुकेश चाय वाले की लाश सामुदायिक भवन टूटी माता पर मिलने से फैली सनसनी | New India Times

झाबुआ जिले के मुकेश पिता कालू मुणीया उम्र 22 वर्ष निवासी बेडावली जो मेघनगर आजाद चौक पर चाय की दुकान लगाता था, 13 अप्रैल को घर से फुट तालाब मंदिर पर जा रहा हूं बोलकर निकला था जब रात को घर नहीं आया तो परिजनों ने सुबह बहुत खोजा लेकिन नहीं मिला फोन पर संपर्क करना चाहा तो फोन भी बंद बता रहा था। बताते हैं कि वह अक्सर घर से बिना बताए भी चला जाता था इसलिए परिजनों ने सोचा कि आ जाएगा लेकीन वह नहीं आया और बाद में उसके मौत की खबर आ गई। मेघनगर टूटी माता के पास बने सामुदायिक भवन पर किसी की लाश फूली हुई पडी है ऐसी सूचना पुलिस को सरपंच के द्वारा दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर लाश का पोस्टमार्टम कर
मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया। मौत का कारण अभी अज्ञात है लेकिन मेघनगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version