जीण माता मंगलपाठ में भामरे ने किया यज्ञ, शक्ति पूजा में दी आहुति, समाज ने किया सम्मानित | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

जीण माता मंगलपाठ में भामरे ने किया यज्ञ, शक्ति पूजा में दी आहुति, समाज ने किया सम्मानित | New India Times

जीण माता समिति की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव के तहत रविवार रात मंगल पाठ के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। माता के दर्शन हेतु धूलिया लोकसभा प्रत्याशी तथा वर्तमान सांसद डॉक्टर सुभाष भामरे ने मंगलपाठ में उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉक्टर सुभाष भामरे का जोरदार स्वागत नमो नमो नमो की जय घोषणा के साथ किया। इस अवसर पर डॉक्टर सुभाष भामरे ने जीण माता के दर्शन लिए अग्रवाल समाज मंडल को सम्मानित किया और 751 जोड़ों ने मातारानी को यज्ञ में आहुतियां दीं।
जीण माता मंगलपाठ में भामरे ने किया यज्ञ, शक्ति पूजा में दी आहुति, समाज ने किया सम्मानित | New India Times

भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओ और रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे को देर रात तक बांधे रखा। माताजी को छप्पन भोग भी लगाया गया। जीण माता का आलौकिक शृंगार ने आकर्षित किया। महिलाओं ने माता को चुंदड़ी ओढ़ाई तथा मेंहदी चढ़ाई। अखंड ज्योति के साथ मामा का भव्य दरबार भी सजाया। इस मौके पर डॉक्टर सुभाष ने शक्ति पूजा में भाग लिया और यज्ञ किया।
जीण माता मंगलपाठ में भामरे ने किया यज्ञ, शक्ति पूजा में दी आहुति, समाज ने किया सम्मानित | New India Times

जीण माता समिति ने मां जीण भवानी भंवरावाली के संगीतमय मंगल पाठ के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंगल पाठ का शुभारंभ नागपुर से आए भजन कलाकार उज्वल खाखुरलिया ने संगीतमय मंगल पाठ किया। पाठ के बीच भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने कण-कण में बास है जिसका, तिहूंलोक पे राज है उसका…, जीण माता को कोई अपना बनाकर देखो, कितना प्यार लुटाया प्रेम बढ़ाकर देखो…, जब से देखा तुझे न जाने किया हो गया, माता मै तेरा हो गया जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं के आग्रह पर कलाकार ने जब से जगन ओ साजन लगी आपसे, नैणा हो गए बिन देखो मेरे बावरे…, कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आणो है, अपना कौल निभाणा है जैसे भजन प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को भक्तिमय धुनों पर थिरकने मजबूर कर दिया। भजन संध्या की शुरूआत में जीण माता सेवा समिति ने रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे का मालार्पण कर स्वागत किया। भजन संध्या के अंत में जीण माता की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर महापौर चंद्रकांत सोनार, भाजप महानगर जिल्हाध्यक्ष अनुप अग्रवाल, नगरसेविका सारिका अग्रवाल, प्रविण अग्रवाल, पूर्व नगरसेवक भिकन वराडे आदि उपस्थित थे . इस भव्य मंगलपाठ समारोह में शिरपूर, नवापूर, दोंडाईचा, नंदुरबार, धुलिया साक्री, शिंदखेडा, नाशिक आदि स्थानों से हजारों की संख्या में राजस्थानी अग्रवाल समुदाय के भक्तों की भीड़ उमड़ी .मंगलपाठ समारोह के सफल आयोजन हेतु नारायणी सेवा ट्रस्ट व अनुप अग्रवाल ने दो महीनों से भागदौड़ कर आयोजन को सफल बनाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version