नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ बाबासाहब आंबेडकर की 128 वीं जयंती पर जामनेर के भीमनगर स्थित लुंबीनी विहार से तथागत भगवान बुद्ध को वंदन करते हुए निकाली गयी शोभायात्रा ने जनता का मन मोह लिया।
अंबेडकरनगर जयंती के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा में घोडे़ और ऊंट इस्तेमाल किए गए। मन मोहक झांकियों में कोरेगांव भिमा के शौर्य गाथा को अभिव्यक्त करने वाले विजयस्तंभ कि प्रतिकृती बनायी गयी। वहीं विश्वविजेता सम्राट अशोका की 2323 वीं जयंती पर उन्हें अभिवादन करते हुए सम्राट अशोका की प्रतिमा को इस यात्रा में शामील किया गया। पुराने शहर से होकर पारंपारिक मार्ग से संचालित की गयी इस शोभायात्रा में कमाल का अनुशासन दिखाई पडा़। जयंती उत्सव समीति अध्यक्ष श्री आनंद सुरवाडे, सचिव संदीप वाघ समेत पदाधिकारी और समता सैनिक दल के कार्यकर्ताओं ने उत्सव समीति में योगदान दिया। पहाडू सुरवाडे, वसंत सुरवाडे, मन्साराम इंगले, सुभाष सुरवाडे, मुकुंदा सुरवाडे, गोपाल भिमडे, चंद्रमनी पानपाटील, संतोष सुरवाडे समेत गणमान्यों ने उत्सव आयोजन मे परिश्रम किया। आज संविधान निर्माता डाॅ बाबासाहब आंबेडकर की जयंती को पूरे तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
