महादेव मंदिर परिसर में मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती | New India Times

रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

महादेव मंदिर परिसर में मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती | New India Times

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में “जय भीम जय भीम और जब तक सूरज चांद रहेगा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब का नाम रहेगा” आदि नारों के साथ आज 14 अप्रैल 2019 को अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्र संगठन कुशलगढ़ के बैनर तले महादेव मंदिर परिसर में भारत रत्न संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 128 वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर फूल माला डालकर डॉ आंबेडकर साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉक्टर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्र संगठन कुशलगढ़ विधानसभा प्रभारी महेश कटारा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्र संगठन कुशलगढ़ नगर प्रभारी महेंद्र सिंह परमार, मुकेश गायरी, राहुल डिंडोर ने कार्यक्रम में संबोधित किया।

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में अमित नाथ, विक्रम, दीपेंद्र, रविंद्र, सुभाष, दिलीप, संजय, आलोक, दिनेश, रामेश्वर, बद्रीनाथ, निर्मल, वीरेंद्र, दिनेश राजकुमार, कांतिलाल, मुकेश डामोर ,नाथू भाई, वालसिंह सिंगार, अर्जुन चौहान, चंद्रेश भाई, आलोक, नरेश, उदय सिंह, नारायण, मनीष भाई, पिंटू भाई, सतीश भाई आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version