डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हैं देश का गौरव: नगीन शाह, झाबुआ जिले में कई स्थानों ने मनाई गई डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 128 जयंती | New India Times

रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हैं देश का गौरव: नगीन शाह, झाबुआ जिले में कई स्थानों ने मनाई गई डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 128 जयंती | New India Times

झाबुआ जिले राणापुर में भारत के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 128 वीं जयंती नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम नगर के पुराना बस स्टैंड पर बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस दाैरान अजय बसोड़, धर्मेंद्र रोय, विजय गेहलोद, जितेन्द्र गेहलोद, संजय बसोड, प्रकाश बसोड़, दिपेश बसोड़, गाैतम बसोड, बाबु बसोड़, राकेश बसाेड़, दिनेश बसाेड़ गोपीचंद, प्रकाश, गोरव, रोहित, आकाश, मुकेश बसोड़ आदि बड़ी संख्या में युवाआें शामिल हुए।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश का गौरव: नगीन शाह

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हैं देश का गौरव: नगीन शाह, झाबुआ जिले में कई स्थानों ने मनाई गई डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 128 जयंती | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में कांग्रेसियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वीं जयंती मनाई। आज कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नगीन शाह जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर अद्भुत विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। देश का गौरव भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जिन्होंने सामाजिक कार्य करने के साथ-साथ लोगों को शिक्षा का महत्व भी समझाया। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए और जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जाति, वर्ग, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव के गंभीर प्रभावों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने भारत के संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के कमजोर वर्ग और उनकी जीवनशैली में सुधार के साथ-साथ उन्हें आगे उत्थान की ओर ले जाने में हमेशा अग्रणी रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, युवा नेता जसवंत भाबोर, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान, पार्षद अली असगर पटवारी, पार्षद कमालुद्दीन शेख, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, कामगार कांग्रेस सचिव जितेंद्र धामन, हरीश पंचाल, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर भाबोर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, सरपंच रालू वसूनिया, राजेंद्र शर्मा, खीमचन्द वसूनिया, खेमचंद वसुनिया, मिठूसिंह गणावा, राजू डिंडोर, रूपचंद खराड़ी, कमलेश सोनी अरविंद कटारा, सैयद मोइनुद्दीन खाॅन, रतनसिंह वसुनिया आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष कादर शेख ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version