पाम सन्डे पर सड़कों पर प्रभु का सन्देश देते हुए निकले मसीही समाज के लोग | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

पाम सन्डे पर सड़कों पर प्रभु का सन्देश देते हुए निकले मसीही समाज के लोग | New India Times

मसीही (ईसाई) समाज का बड़ा पर्व ईस्टर आज से शुरू हो रहा है और आने वाला पूरा सप्ताह मसीही समाज के लोगों के लिए ख़ास होगा, जहां चारों तरफ प्रभु की आराधना देखने को मिलेगी। दमोह में मसीही समाज के लिये आज पाम सन्डे का दिन ख़ास होता है। पाम सन्डे के जुलूस का आगाज किल्लाई नाका समाज गृह से हुआ जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकला।
पाम सन्डे पर सड़कों पर प्रभु का सन्देश देते हुए निकले मसीही समाज के लोग | New India Times

जुलूस में शामिल होकर हांथों में खजूर की डालियां लिये मसीही समाज के लोग शहर की गलियों से निकले और प्रभु यीशु मसीह के संदेश देते हुए नारे लगाये। महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या जुलूस में शामिल हुए जो हाथों में खजूर की डालिया लेकर प्रभु ईशु मसीह के सम्मान में गीतों को गाते हुए नगर के घंटाघर से दमोह चर्च पहुँचे जहाँ सामूहिक आराधना कार्यक्रम हुआ। जुलूस की अगुवाई समाज सेवी श्रीमती डॉ शीला लाल ने की। इस मौके पर जुलूस में राजकमल डेविट लाल सहित समाज के अनेक अगुये और पास्टर्स मौजूद रहे।

दरअसल करीब दो हजार साल पहले आज ही के दिन ईशु मसीह का येरुशलम में प्रवेश हुआ था और लोगों ने उस वक़्त खजूर की डालियां लेकर उनका अभिवादन किया था। इस तरह आज से ईस्टर पर्व का आगाज हुआ है और इस पूरे हफ्ते दमोह के आयोजन देश भर की सुर्ख़ियों में रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version