केंद्रीय मंत्री भामरे के माध्यम से मालेगांव सटाना में बड़े पैमाने पर विकास फंड उपलब्ध कराया: मंत्री दादा भूसे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

केंद्रीय मंत्री भामरे के माध्यम से मालेगांव सटाना में बड़े पैमाने पर विकास फंड उपलब्ध कराया: मंत्री दादा भूसे | New India Times

मालेगांव के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए मंत्री दादा भूसे ने कहा कि मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना समय की जरूरत है। राज्य के ग्राम विकास मंत्री दादा भूसे ने वर्तमान लोकसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोकसभा क्षेत्र में विकास हेतु फंड उपलब्ध कराया गया है। आगामी समय में लंबित कार्यों को पूरा करने के साथ किसानों के लिए महत्वपूर्ण सिंचन समस्या को हल करने में यश प्राप्त किया है।
केंद्रीय मंत्री भामरे के माध्यम से मालेगांव सटाना में बड़े पैमाने पर विकास फंड उपलब्ध कराया: मंत्री दादा भूसे | New India Times

दादा भूसे ने मालेगांव के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए कॉर्नर मीटिंग, जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा केंद्र में प्रधानमंत्री बनाना समय की आवश्यकता है, धुलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीजीपी महा गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुभाष भामरे को केन्द्र सरकार में भेजना हैं। 26 /11 को तत्कालीन कांग्रेसी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई के आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब नहीं देते हुए केवल अमरीका को पत्र लिखकर हमले की शिकायत की वहीं पर पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 13 दिनों के भीतर मुँह तोड़ करारा प्रहार किया। देश का नेतृत्व पूरी तरह से सक्षम है जिसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है। विगत दिनों शिवसेना-भजपा के बीच मतभेद थे लेकिन हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और भारत को महाशक्ति बनाने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा मुख्यमंत्री फडणवीस ने महागठबंधन का गठन किया है। उन्होंने 29 अप्रैल को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सुभाष भामरे को मतदान करने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version