कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों एवं अंतर्राज्यीय एवं जिला बॉडर नाके का किया निरीक्षण | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों एवं अंतर्राज्यीय एवं जिला बॉडर नाके का किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जे विजय कुमार ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों एवं अंतर्राज्यीय एवं जिला बॉडर नाके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अटेर श्री सिद्धार्थ पटेल, थाना प्रभारी संजय एक्का सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जे विजय कुमार ने शाप्रामा/उमावि चौम्हो, शामावि उदोतगढ, शाप्रावि विण्डवा पर स्थित मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मतदान केन्द्र के बाहर केन्द्र से संबंधित जानकारी सही तरीके से लिखवाई जाए। इसके साथ ही मतदान का समय प्रातः7 बजे से सायं 6 तक रहेगा, मतदान केन्द्र पर लिखवाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएं। मतदान केन्द्र पर शौचालय, रेम्प, पेयजल आदि सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जे विजय कुमार ने विधानसभा अटेर के क्षेत्र अंतर्राज्यीय अटेर चंबल पुल स्थित अटेर-जेतपुरा बार्डर एवं मघेरा घाट-दीनपुरा अंतरजिला अटेर-अम्बाह पोरसा नाके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाके की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही थाना प्रभारी श्री संजय एक्का को नाके की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी से कहा कि सभी वाहनों की चैकिंग करें। कोई वाहन बिना चैकिंग के नहीं निकलना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सतर्कता के साथ नाके की चैकिंग होना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version