संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने पुरानी छावनी थाने में पदस्थ 15 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इन पर थाना परिसर में होली मनाते हुए शराब पीने का आरोप लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे थाना परिसर में होली मनाते समय जवान शराब खोरी करते दिख रहे थे। यहां इस थाने में महिला टीआई प्रीति भार्गव पदस्थ हैं। वीडियो वायरल होने पर ग्वालियर एसपी ने संज्ञान में लेते हुए 15 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
