डिजायर टू सक्सीड संस्था ने भारत सेवा न्यास को सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बेस्ट सोशल वर्कर अवॉर्ड्स से किया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:डिजायर टू सक्सीड संस्था ने भारत सेवा न्यास को सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बेस्ट सोशल वर्कर अवॉर्ड्स से किया सम्मानित | New India Timesडिजायर ट्रू सक्सीड सामाजिक संस्था ने मिशन सोच के अंतर्गत एक समारोह जीएलए यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित किया जिसमें संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे अपने कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर डिजायर टू सक्सीड संस्था ने भारत सेवा न्यास संस्था को उसके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बेस्ट सोशल वर्कर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। भारत सेवा न्यास की तरफ से न्यास अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पाण्डव को जीएलए यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनूप गुप्ता एवं सुधीर गोयल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौधरी मानवेंद्र सिंह पाण्डव ने डिजायर टू सक्सीड संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री पाण्डव ने कहा कि समाज में एक दूसरे के सहयोग के बिना कोई कार्य संभव नहीं होता है। डीटीएस संस्था के सहयोग को भारत सेवा न्यास हमेशा तैयार रहेगा।इस अवसर पर जीएलए जीएलए यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर श्री अनूप गुप्ता, श्री सुधीर गोयल, डिजायर टू सक्सीड संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आकाश राघव, संजय अग्रवाल, विनोद दीक्षित, प्रमोद सिंह, राहुल सक्सेना, भारती शर्मा, वंदना सक्सेना, पीयूष बंसल, रिचा बंसल, राहुल, प्रीति शर्मा, पूनम शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, पृथ्वी चौधरी, चेतन, सुरेंद्र शर्मा, लव कुश, आरती, उदित शर्मा, कंचन शर्मा, रेहान शकील आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version