सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:
खीरों थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर मजरे अतरहर निवासिनी बिट्टी देवी पत्नी रामनरेश उम्र 25 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे हालत गंभीर हो गयी। परिजनो ने आनन-फानन में सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सुमन देवी पुत्री राम स्वरूप उम्र 16 वर्ष निवासिनी हरीपुर मिर्दहा ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी, परिजनों ने खीरों सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे भी जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया।वहीं ग्राम कुसंडी निवासी श्यामू उर्फ हरिओम पुत्र संतोष कुमार मिश्र उम्र 30 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान श्यामू की मौत हो गयी है।
