आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजित कर बीजेपी उम्मीदवारों के बहिष्कार का ऐलान किया है।
प्रेस कांफ्रेंस ग्रांड रोड स्थित एक होटल में की गई थी जिसमें यशपाल मलिक ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम जाटों को कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है इसलिए जाट समाज अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के माध्यम से यह ऐलान कर रही है कि वह बीजेपी के प्रत्याशी को हराने के लिए गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देंगे। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने पूरे प्रदेश मैं भ्रमण कर जाट समाज से अपील भी की है।
लोकसभा चुनाव के दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने भाजपा का विरोध करते हुए उनके उम्मीदवारों को हराने का आह्वान किया है। उनका कहना हैं कि जाट आरक्षण को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि उनके कार्यकाल में जाट आरक्षण पूरी तरह से लागू कर दिया जायेगा लेकिन पांच साल पूरे होने के बाद भी आज तक आरक्षण लागू नहीं किया गया, जिसे लेकर लम्बे समय से जाट आरक्षण संघर्ष समिति आंदोलन करती आ रही हैं और अब सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 36 बिरादरियों के साथ मिलकर भाजपा के उम्मीदवारों का बहिष्कार करते हुए गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देकर उन्हें जिताने का आह्वान करने के लिए निकलें।
