20 अप्रैल को वैदिक शिक्षा समाज कल्याण एवं पर्यावरण गौ सेवा समिति ग्वालियर द्वारा 20 अप्रैल को निकलेगा भव्य चल समारोह | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

20 अप्रैल को वैदिक शिक्षा समाज कल्याण एवं पर्यावरण गौ सेवा समिति ग्वालियर द्वारा 20 अप्रैल को निकलेगा भव्य चल समारोह | New India Times

हनुमान जयंती के अवसर पर 20 अप्रैल को वैदिक शिक्षा समाज कल्याण एवं पर्यावरण गौ सेवा समिति ग्वालियर द्वारा 12वां भव्य चल समारोह निकाला जाएगा साथ ही 21 अप्रैल को छप्पन भोग, फूल बंगला एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव महाराज ने बताया कि वैदिक शिक्षा समाज कल्याण एवं पर्यावरण गौ सेवा समिति ग्वालियर द्वारा मैना वाली गली स्थित बालाजी मंदिर पर 6 अप्रैल को घट स्थापना एवं दुर्गा पाठ से कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 13 अप्रैल को रामनवमी पर महाआरती, 15 अप्रैल को रामचरित मानस पाठ, 16 अप्रैल को सुंदरकांड का भव्य आयोजन शाम 5 बजे से किया जाएगा। 18 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से बालाजी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जबकि 19 अप्रैल को बालाजी सरकार का जन्मोत्सव एवं रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को श्री बालाजी महाराज का 12वां भव्य चल समारोह शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। यह चल समारोह हाईकोर्ट, इंदरगंज चैराहा, दाल बाजार, लोहिया बाजार, नयाबाजार, आदि स्थानों से होते हुए गिर्राज जी मंदिर से मैनावाली गली में समाप्त होगा। 21 अप्रैल को फूल बंगला सजाया जाएगा, साथ ही छप्पन भोग एवं विशाल भण्डारे का आयोजन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version