रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर ग्राम फुट तालाब हनुमान मंदिर पर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सात दिवसीय धार्मिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिनांक 13 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे मेघनगर के साईं चौराहे से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए फुट तालाब वनेश्वर हनुमान मंदिर तक कलश यात्रा एवं रात्रि कार्यक्रम होंगे हिंदुस्तान के एक से बढ़कर एक ख्याति प्राप्त कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे ! ओर भजन गीतकार अपने अपने भजनों से भक्ति गीत बिखेरेगे मुस्लिम समाज से भजन गायक शहनाज अख्तर के भक्ति गीत के सुर हवाओं में मिठास घोलेगे कार्यक्रम के अंतिम दिन 20 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें ख्याति प्राप्त कवि शिरकत करेंगे ! श्रीमद् भागवत कथा एवं अन्य कार्यक्रम को लेकर वनेश्वर मारुति नंदन समिति ने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में समिति के लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया लोकप्रिय समाजसेवी श्री बृजेश शर्मा चुन्नू भैया श्री राजेश जैन रिंकू भैया आदि समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय भव्य कार्यक्रम होंगे जिसकी संपूर्ण तैयारियां हो चुकी है।
