रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

इन दिनों शादी का मौसम पूरे शबाब पर है और सब्जी, फल, फ्रूट मावा आदि के भाव आसमान छू रहे हैं इसलिए कि इन पर किसी विभाग की पकड़ नहीं है। अगर कोई मस्त है तो घोड़ी और बैंड बाजे वाले बाकी सब सुस्त हैं। समाज के लोग बडे धूमधाम से बैंड बाजों के साथ इस चिलचिलाती धूप में जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार करते हैं। इसी तरहा पूरे क्षेत्र में शादियों की बहार है।
मेरा भारत महान!

भारत के कुछ विभाग में बिना मेहनत के उनके कर्मचारी जलेबी झाड़ रहे हैं इनमें से एक है टेलीफोन विभाग जो ना काम का ना काज का दुश्मन अनाज का वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। टेलीफोन लाइन बंद हो रही है तो वे एयर कंडीशन में आराम फरमा रहे हैं। शिकायत करो तो ऊपर भी यही हाल है। बासपुरा पोला है हम इनको कुछ नहीं कहते क्योंकि सेंट्रल गर्वमेनट का मामला है वो ही जाने।
