ड्रग्स विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

ड्रग्स विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुरादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड से लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाइयाँ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दवाईयों को बस पर लाद कर कहीं से लाया गया था। ड्रग्स विभाग की इस कार्रवाई से ड्रग्स माफियाअों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर बस से उतर रहे बोरों पर की गई छापेमार कार्यवाही से हड़कम्प मच गया। दरअसल मुरादाबाद ड्रग्स विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रात के अंधेरे में रोडवेज बस की छत पर लाद कर प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा लेकर मुरादाबाद पहुंच रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर ड्रग्स विभाग की टीम ने पूरी तैयारी के साथ देर रात रोडवेज पहुँची और बस की घेराबंदी करते हुए माल सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। ड्रग्स विभाग ने जब दवाइयों के बोरे खोल कर देखे तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि कुछ दवाइयां तो इतनी खतरनाक थीं जो मार्किट में बेचना पूर्णतय प्रतिबंधित हैं।

ड्रग्स टीम इंचार्ज ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग आगरा से बस द्वारा प्रतिबंधित और नॉट फ़ॉर सेल की दवाइयां लेकर मुरादाबाद पहुँचने वाले हैं। दवाइयों की कीमत लगभग 25-30 लाख रुपये है जो अवैध रूप से बस पर लाद कर लाई गई थी। इस मामले में कुल तीन लोगों को पकड़ा गया हैं और दवाइयों की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version