फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

5वें चरण के मतदान के लिए कल 10 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहराइच में नामांकन के पहले ही दिन भाजपा के लोकसभा सभा प्रत्याशी अक्षयबर लाल गौड़ ने अपना नामांकन किया, जिसमें बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जैसवाल व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा शामिल रहे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अक्षयबर लाल गौड़ ने कहा कि सावित्री बाई फूले को ज्ञान नहीं है और वे बिना सिर पैर की बात करतीं हैं। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जैसवाल ने कहा कि किसी दल या प्रत्याशी से हमारी टक्कर नहीं है और हम पिछली बार की अपेक्षा और अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे और भाजपा केन्द्र में सरकार बनाएगी।
नामांकन के पहले दिन बीजेपी प्रत्याशी ने जिले के दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में जुलूस निकाल पुरे शहर का भ्रमण किया। जीजीआइसी मैदान के बगल में जनसभा के बाद जुलूद की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे जिसके बाद नामांकन के पर्चे का दूसरा सेट जमा किया गया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा की ये आज के नामांकन जुलूस में मौजूद भीड़ साफ़ कर रही है की ये जुलूस विजय जुलूस है।
