रहीम शेरानी, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया साथ ही उनके पुत्र नकुल नाथ ने लोकसभा चुनाव के लिए छिंदवाड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को अपने अपने नामांकन पत्र दाखील किए। पर्चा दाखिल करने के दौरान दोनों बाप बेटे बड़े खुश नजर आ रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की पत्नी अलका नाथ और बेटे नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ भी उनके साथ उपस्थित रहीं। कमलनाथ ने पहले पर्चा दाखिल किया कुछ समय के बाद बेटे नकल नाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद बाप बेटे ने शहर के श्याम टॉकीज स्थित राम मंदिर से पूजा पाठ कर रैली निकाली। यह रैली छोटा तालाब चार फाटक पावर हाउस छोटी बाजार फवारा चौक सहित शहर के अन्य मुख्य मार्गो से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची और वहां पर दोनों ने चुनावी सभा को संबोधित किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू उम्र 38 वर्ष से होगा जबकि नकुल नाथ का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नत्थान शाह कवरेती से होगा। साहू नया चेहरा है और वर्तमान में मध्य प्रदेश युवा मोर्चा अध्ययन समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं शाह आरएसएस विचारक और पूर्व विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी नए चेहरे को उतार कर कांग्रेस को उसके ही गढ़ में घेरना चाहती है जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के परिवार पर भरोसा जता रही है।
