अतथि शिक्षक संघ की बैठक में स्कूलों के बहिष्कार का फैसला;   मांगे पूरी न होने पर 17 दिसम्बर से  अनिश्चितालीन महाआंदोलन शुरू करने की चेतावनी | New India Times

संदीप शुक्ला,  भिंड,NIT;  ​अतथि शिक्षक संघ की बैठक में स्कूलों के बहिष्कार का फैसला;   मांगे पूरी न होने पर 17 दिसम्बर से  अनिश्चितालीन महाआंदोलन शुरू करने की चेतावनी | New India Timesदबोह नगर में अतिथि शिक्षक संघ की बैठक झंडा चोक पर आयोजित की गई। जिसमें आक्रोशित अतिथि शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। नियमिति करने एंव अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों के द्वारा निर्णय लिया गया कि 6 दिसम्बर 2016 को एक दिवसीय स्कूलों का बहिष्कार कर जिला स्तर पर धरना प्रर्दशन कर रैली के साथ श्रीमान जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सोपेंगे। NIT संवाददाता को जानकारी देते हुए संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री कप्तान सिंह कौरवस ने बताया कि भोपाल में लगभग 51 जिलों के अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधियों कि बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में अतिथि शिक्षकों को नियमिति करने के साथ साथ लंबित मांगों को लेकर विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया एवं महाशंखनाद की घोषणा की गयी। ​​अतथि शिक्षक संघ की बैठक में स्कूलों के बहिष्कार का फैसला;   मांगे पूरी न होने पर 17 दिसम्बर से  अनिश्चितालीन महाआंदोलन शुरू करने की चेतावनी | New India Timesकौरवस  ने बताया कि मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों की विभागीय पात्रता परीक्षा लेकर उसे नियमिति करने की मांग लंबे समय से की जा रही है एवं इसके लिए आंदोलन भी किये जा रहे हैं। यदि प्रदेश सरकार मांगे नहीं मानती है तो 17 दिसम्बर 2016 से भोपाल में अनिश्चित कालीन महाआंदोलन की शुरुआत की जायेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version