शासकीय प्राथमिक शाला नंदना मिला पूर्णतः बंद, अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं शिक्षक | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शासकीय प्राथमिक शाला नंदना मिला पूर्णतः बंद, अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं शिक्षक | New India Times

देवरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला नंदना वहां के शिक्षकों के मनमानी के कारण चर्चा में बनी हुई है। वहां के शिक्षकों का न तो आने का समय निशचित है और न जाने का, स्कूल नाम मात्र के लिये खोला जाता है। वहां के शिक्षक हरिशंकर ढिमोले व ओंमकार पटेल सोमवार को पत्रकारों के निरीक्षण के दौरान स्कूल से अनुपस्थित मिले व स्कूल पूर्णत: बंद मिला।

ग्रामीणों ने बताया शिक्षक हरिशंकर ढिमोले महीने में 2 से 3 बार ही स्कूल आते हैं व पूरे महीने की उपस्थिती डाल के चले जाते हैं। इनकी खबर लगने के बाद अधिकारी द्वारा जांच की गई थी मगर अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण शिक्षक अपनी मनमर्जी चला रहे है और अधिकारी भी सपोर्ट में हैं। शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही न होने के कारण बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाह शिक्षकों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे शिक्षक हरि शंकर ढिमोले द्वारा अपनी मन मर्जी चलाई जा रही है।

जब सोमवार को सर्वे के दौरान प्राथमिक शाला नंदना बंद पाई गई तो संकुल प्राचार्य से बात की गई उनके द्वारा भी कोई माकूल जवाब नहीं मिला। बताया गया कि वहां के शिक्षक चुनावी प्रशिक्षण में होंगे। जबकि चुनावी प्रशिक्षण में व प्रशिक्षण मीटिंग में जो लिस्ट बनाई गई थी उसमें इन शिक्षकों का नाम नहीं है और ना ही इन की आज कोई मीटिंग थी उसके बाद भी स्कूल पूर्णता बंद किया गया व शिक्षक हरीश शंकर ढिमोले की लगातार कई अनियमितता होने के बाद भी ना तो संकुल प्राचार्य द्वारा और ना ही बीआरसी, ना ही डीपीसी, ना ही कलेक्टर द्वारा कोई सख्त कार्रवाई की जा रही है जबकि कलेक्टर मैडम वा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दे दिए गए थे की जो भी शिक्षक संस्था से अनुपस्थित पाये जाएंगे उनके साथ सीधा निलंबन की कार्यवाही की जाएगी लेकिन शिक्षक ढिमोले द्वारा लापरवाही करने पर कारवाही ना होना बड़ा शंका का विषय बना हुआ है वा सभी उच्च अधिकारियों पर प्रश्न उठ रहे हैं की जो निर्देश निलंबन के कलेक्टर ब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए थे क्या वह सभी शिक्षकों पर लागू है या नेतागिरी करने वाले शिक्षकों पर नहीं है लागू ऐसा प्रतीत नजर आ रहा है व बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षक हरि शंकर ढिमोले पर अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।

मुझे आपसे शासकीय प्राथमिक शाला नंदना स्कूल के शिक्षक की जानकारी प्राप्त हुई है। लगातार लापरवाही करने वाले शिक्षक हरिशंकर ढिमोले पर कार्यवाही होगी। यदि सम्बंधित शिक्षा विभाग अधिकारी कार्यवाही नहीं करते है तो उनको भी नोटिस जारी किया जायेगा: प्रीति मेथिल, जिलाधिकारी सागर जिला

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version