वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के नगर गोला गोकर्णनाथ में भाजपा प्रत्याशी सांसद अजय कुमार मिश्रा टेनी ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इस जनसंपर्कं में सुहेला, सरैया विलियम, बस्तौली, द्वारिका गंज, कंधरापुर, तकिया, बस्तौली में मतदाताओं से आशिर्वाद मांगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाए जाने की अपील की। मिश्रा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उनकी इच्छा शक्ति के आगे आतंकवाद ने घुटने टेक दिए और पड़ोसी देश जो आतंकवाद को पनाह दे रहा है, उसको समाप्त करने के लिए वायु सेना ने आतंकी ठिकानों पर गोलाबारी करके विश्व से आतंकवाद को समूल नष्ट कर देने के संदेश दिए हैं। आज विश्व के सभी राष्ट्र भारत के साथ खड़े हुए हैं और अपने देशों में आतंकवाद को समूल नष्ट करने का संकल्प ले चुके हैं। विश्व की धरती पर कोई आतंक नहीं होगा इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा, जब तक आतंकवाद साफ नहीं हो जाता। आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़ते रहेंगे और उन्होनें 5 साल में अपने कठिन परिश्रम से देश में विकास की गंगा बहाई है और साथ ही सीमा को सुरक्षित करने का काम किया है। आम जनता की भागीदारी सरकार में सुनिश्चित की है।
सभी योजनाएं सबका साथ सबका विकास के आधार पर चलाई गई हैं, धर्म जाति संप्रदाय के नाम पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया है। सांसद अजय मिश्रा के साथ श्रीमती पुष्पा सिंह अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, ठाकुर प्रसाद गंगवार जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ,अवधेश सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता, अवधेश मिश्रा विधानसभा संयोजक ,जितेंद्र वर्मा प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, विजय शुक्ला रिंकू जिला उपाध्यक्ष, नीलम गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, मुन्ना लाल अवस्थी सांसद प्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी वरुण अग्रवाल, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ओम शंकर राजपूत, राजेश शुक्ला, अभिषेक बाजपेई, अनु दीक्षित, विवेक पांडेय, शिवम सिंह, वीरेंद्र सिंह, राम वर्मा, रिंकू वर्मा, शिवम वर्मा, शुभम शुक्ला, पियूष मिश्रा सभासद, रवि अवस्थी मुन्ना भैया सहित भारी संख्या में ग्रामवासी, प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
