हनीफ खान, वाराणसी/लखनऊ (यूपी), NIT:

पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश संयोजक विनय कुमार मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल एडीजी जोन पीवी रामाराव शास्त्री व आईजी रेंज विजय मीणा के साथ एसपी देहात मार्तंड प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें अमर उजाला के संपादक राजेंद्र त्रिपाठी, समाचार संपादक प्रदीप कुमार मिश्रा व क्राइम रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमर उजाला के संपादक और उनके सहयोगी अमर उजाला संस्थान के नाम का बेजा इस्तेमाल करके वाराणसी पुलिस पर दबाव बनाकर अपने ही संस्थान के पत्रकार रहे घनश्याम पाठक का पुलिस से उत्पीड़न करवा रहे हैं। उपरोक्त लोग इसलिए उत्पीड़न करवा रहे हैं कि पत्रकार घनश्याम पाठक ने अमर उजाला के संपादक, न्यूज एडिटर व क्राइम रिपोर्टर के भ्रष्ट करतूतों की शिकायत संस्थान के एमडी व ग्रुप एडिटर के साथ प्रेस काउंसिल आफ इंडिया से करके कार्रवाई की मांग किया है। एडीजी जोन ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संस्थान व पत्रकारों की लड़ाई के बीच पुलिस किसी प्रकार की कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्होंने मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की बात कही।
अधिकारियों से मिलने वालों में पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा, पूर्वांचल संयोजक प्रवीण यादव यश, मंडल संरक्षक वाराणसी राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वाराणसी पवन तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी घनश्याम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रेवती रमण शर्मा,मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर राहुल सिंह, मंडल महासचिव मिर्जापुर राहुल शर्मा, जिलाध्यक्ष वाराणसी पवन पांडे, जिला महासचिव वाराणसी मुकेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष चंदौली आशुतोष तिवारी, जिला अध्यक्ष भदोही राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष जौनपुर कृपा शंकर यादव, जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्रीमती तारा शुक्ला, जिला अध्यक्ष कानपुर रामाश्रय उपाध्याय, जिला संयोजक भदोही आशीष सोनी, जिला संयोजक मिर्जापुर अनुराग दुबे, विमलेश दुबे, राजकुमार मो.कैप, वीरेंद्र पांडे, बृजेश ओझा, आफताब आलम, अशोक पांडे, उमेश उपाध्याय, आनंद चतुर्वेदी, प्रशांत पांडे, अभिषेक यादव, आकाश यादव, पंकज पांडे, आफताब आलम, कृष्णा सिंह, रामबाबू यादव, युसूफ खान, शरद मिश्रा, जमील अंसारी, आशीष चौबे, हरकिशन अग्रहरी, बृजेश गौड़, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ शर्मा, सतीश यादव, कोमल चौधरी, आजाद, दीपक मिश्रा, अजय सिंह, उत्पल दुबे, मोहम्मद आसींम, कमलेश यादव, मोहम्मद गुलजार, पवन गुप्ता, जाहिद, राजकुमार, गुड्डू हाशमी, संजय मनजीत पटेल, अजीत सिंह, अरविंद मिश्रा, प्रमोद सिंह, आर एस यादव, जफर खान, मधुप श्रीवास्तव, नासिर अली, राजू प्रजापति, विवेक यादव, राजकुमार, चंद्रभान सिंह, बृजेश सिंह, दिलीप सिंह, सूरज केसरी, सुजीत, लोकपति सिंह, उमाशंकर मौर्य, विकेश कुमार, मंसूर आलम, छोटेलाल, हनीफ खान, तिवारी, रविकांत, बीके सैनी सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
