राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बच्चों को पिलाई गयी पोलियो की खुराक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बच्चों को पिलाई गयी पोलियो की खुराक | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ईसानगर में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. चौधरी ने एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर किया।ब्लाक के पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर सभी टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लुधौनी, जसवंतनगर, ऐरा, खमरिया, परसिया, लाखुन, खड़वा आदि पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ.बी के.स्नेही ने बताया कि हमारे ब्लॉक में 120 पोलियो बूथ बनाये गए हैं। जहां 0 से 5 साल के सभी बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं। 4 सेक्टर सुपर जिनमें डॉ. जितेन्द्र बहादुर, डॉ आर बी गुप्ता, डॉ एम एल सुमन विजेर और 25 सुपरविजेर तैनात किए गये हैं जिनमें शिवम वर्मा, संजय गौतम, राजेश शुक्ला, राहुल कुमार, के के राव, कमलेश चौहान आदि लगाए गए हैं। सोमवार से शुक्रवार तक घर घर पोलियो खुराक पिलाने का कार्यक्रम चलेगा इसके लिए 80 पोलियो टीमें और 4 मोबाइल टीमें और 7 ट्रांजिट टीमें लगायी गई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version