19 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

19 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

डबरा सिटी पुलिस में दर्ज धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अप.क्र.144/99/ के तहत अर्से से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सिटी थाना पुलिस निरीक्षक सुदेश तिवारी ने बताया है कि गुड्डू उर्फ कौशल शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी खेरी डबरा जिला ग्वालियर पिछले 19 वर्षों से उपरोक्त अपराध में बर्ष 1999 से फरार चल रहा 0था, जिसे डबरा रेलवे स्टेशन के पास से मुखबिर की सूचना पर दविस देकर गिरफ्तार किया गया है उपरोक्त आरोपी ट्रेन से भागने का प्रयास कर रहा था। वहीं उन्होंने बताया है कि उपरोक्त आरोपी गुड्डू शर्मा को न्यायालय में पेश कर माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सुरेंद्र सिंह गौर एवं डबरा एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में डबरा टीआई सुदेश तिवारी आर. रामबरन लोधी, आर. अविनाश पटसारिया द्वारा स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका रही।

By nit

Exit mobile version