अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पानी अमूल्य है इसे व्यर्थ न बहाएं। यदि समय रहते बहाना बंद न किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पानी की एक-एक बूंद कीमती है लेकिन भोपाल नगर निगम की लापरवाही के कारण भोपाल टाकिज स्थित भोपाल प्लाज़ा में स्वच्छ जल व्यर्थ में बह रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल टाकिज स्थित भोपाल प्लाज़ा में कल लगभग शाम 4 बजे से कोलार पाईप लाइन टूटने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है जिससे नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कल शाम से ही पानी बह रहा है लेकिन कोई भी सरकारी अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। खास बात यह कि जिस जगह यह पाइप लाइन टूटा हुआ है उस से चन्द क़दम दूर ही पर कांग्रेस के मंत्री आरिफ अकील जी निवास करते हैं।
