अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के कारण धुलिया के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 1264 गांव हैं उन सभी गांवों में विकासात्मक गतिविधियों के दौरान कभी कोई भेदभाव नहीं किया गया है। सोनगीर और आसपास के गांवों को विकसित करने हेतु फंड मुहैया कराया गया। मनमाड़-इंदौर रेलवे का जंक्शन स्टेशन सोनगीर में निर्माण होगा। इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के कारण,व सोनगीर, नागांव सहित कई गांवों के लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। विकास के इस एजेंडे को पूरा करने के लिए फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमान संभालनी होगी इसलिए मुझे अपना आशीर्वाद दें और नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें, इस तरह का प्रतिपादन धुलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रतियाशी डॉ सुभाष भामरे ने सोनगीर में ग्रामीणों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है।
इस मौके पर मंच पर जि.प. पूर्व अध्यक्ष मनोहर भदाणे, शिवसेना तालुकाध्यक्ष कैलास पाटील, भाजयुमो जिल्हाध्यक्ष राम भदाणे, शिवसेन के नितीन पाटील, संजय भिल, दंगल बापू पाटील, ज्ञानेश्वर चौधरी, किशोर परदेशी, सत्तार शेख आदि बडी संख्या में उपस्थित रहे हैं।

सभा में बोलते हुए भामरे ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने 6 राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूरी दी है। सुलवाड़े -जामफल परियोजना 25 वर्षों से लंबित थी। कांग्रेसियों को इसके लिए धन नहीं मिला। सांसद बनते ही प्रधानमंत्री को सोलवाडे-जामफल परियोजना के बारे में बताया और 2,50,000 करोड़ रुपये की मांग की। प्रधानमंत्री के विशेष कोष से 25,000 करोड़ रुपये स्वीकृत किया। इस परियोजना में अकालपाड़ा बांध का 4 गुना पानी होगा। इस पानी से सोनगीर के साथ तहसील के अन्य 100 गांवों को कृषि, पीने और उद्योग के लिए पानी मिलेगा। यह विकास का एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण साकार होगा। एक 18 घंटे काम करने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के लगभग 130 करोड़ लोग को अपना परिवार समझते हैं परिवार के लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी फिर से पीएम बनें। इसलिए, 29 अप्रैल को कमल के फूल पर मतदान करने की उन्होंने अपील की।
