रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ राणापुर राणा तालाब किनारे पर स्थित शंकर मंदिर पर ओटले से लाइव ग्रुप की महिलाओं द्वारा सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया। सूर्य को अर्ध्य देते हुए अपने परिवार, समाज, देश व समस्त विश्व की सम्रद्धि व विकास की कामनाए की।

ओटला लाईव ग्रुप की महा सचिव संध्या शर्मा देवास के मार्ग दर्शन में कविता पडियार और उनके परिवार के साथ ही ओटला ग्रुप मेंबर विनीता नाहर और भावना बंधवार आदि राणापुर आेटलाें की लाईव ग्रुप की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
