त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी ब्लाक में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं को भोजन की व्यवस्था की गई थी। सम्मेलन मुख्य अतिथि के रूप कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन मंत्री जी अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिले इस दौरान मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है, इनके बिना न तो पार्टी है न ही नेता न ही विधायक व मंत्री। आज मैं मंत्री बना आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्नेह से, मैं हमेशा आप सब का अभारी हू, मैं हमेशा आप सब के बीच का साथी हर्ष यादव हूँ, मैं खुद को आप सब के बीच मंत्री नहीं समझता, मैं हमेशा आप सब के साथी भाई के रूप में रहना पसंद करता हूं और हमेशा तत्पर खडा हूं आप सब के सहयोग के लिये। मंत्री जी के सम्बोधित करने के बाद भोजन की व्यवस्था की गई जिसमे मंत्री द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से भोजन परोसा गया व सभी के साथ भोजन किये।
