दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:
बदमाशों ने 25 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक रजत केशरवानी को गोली मार दी जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पीड़ित केसरवानी को चमंचा सटा कर गोली मार दी है जिसे गंभीर हालात में प्रयागराज स्वरूपरानी घर वाले लेकर पहुंचे हैं जहां समाचार लिखे जाने तक हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रतापगढ़ जिले में अब तक कई व्यापारी मौत के उतारे जा चुके हैं। यह हमले अक्सर रंगदारी के लिए होते रहे हैं। जानकारी के अनुसार रजत केशरवानी से बात करने के दौरान ही गोली मारी गई है। इस हमले को लेकर डेरवा बाजार के व्यापारियों में काफी रोष है। बताया जाता है कि 24 जनवरी 2019 को ही व्यापारी रजत केशरवानी पुत्र संतोष केशरवानी की शादी हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
