आबादी में घुस कर ग्रामीणों को शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

आबादी में घुस कर ग्रामीणों को शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट | New India Times

तेंदुआ संरक्षण माह के दौरान वन विभाग की बड़ी नाकामी सामने आई है। कागजों पर वन विभाग तेंदुओं के संरक्षण का महीना मना रहा है और उधर खेतों में घुसे तेंदुए को ग्रामीणों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला ककरहा वन क्षेत्र के गिरगिट्टी गांव का है जहाँ खेत में घुसे आदमखोर तेंदुए ने ताबड़तोड़ कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया तो गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी डंडों से पीट पीटकर उसे मरणसन्न कर दिया जिसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। हैरत की बात तो यह है कि वन विभाग की टीम की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तेंदुए को मरणासन्न कर दिया और टीम खड़ी तमाशा देखती रही या ये कहें कि ग्रामीणों के गुस्से के आगे नतमस्तक दिखी। जिसके बाद पुलिस की मदद से किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आबादी में घुस कर ग्रामीणों को शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंर्तगत ककरहा वन्य क्षेत्र के गिरगिट्टी गांव में आज सुबह जब किसान खेतों में मसूर काट रहे थे तभी एक आदमखोर तेंदुआ जंगल से निकल खेतों में घुस आया और किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में 5 किसान बुरी तरह घायल हो गए। वही तेंदुआ हमला कर गन्ने के खेत में जा घुसा। तेंदुए के हमले की खबर पर आस पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में इकठ्ठा हो गए साथ ही वन विभाग को भी इसकी सुचना दी गई। जानकारी के मुताबिक सुचना मिलने के काफी देर बाद वन टीम मौके पर पहुंची, उधर आये दिन तेंदुए के हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के सामने ही आदमखोर तेंदुए को हाका लगा के बाहर निकाला और लाठी डंडों से पीट पीटकर मरणसन्न कर दिया जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। तेंदुए के मौत के बाद अब वन विभाग इस मामले पर लीपापोती करने में जुट गया है ताकि अपनी कमियों को छुपाया जा सके। इस घटना ने जहाँ कतर्नियाघाट वन विभाग की लापरवाहियां उजागर की हैं वही तेंदुआ संरक्षण माह में ही तेंदुए की मौत ने वन टीम की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By nit

Exit mobile version