आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान, चेकिंग देख आटो चालकों ने रास्ते में ही उतारे बच्चे | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान, चेकिंग देख आटो चालकों ने रास्ते में ही उतारे बच्चे | New India Times

ग्वालियर में स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने के मामले में कोर्ट की फटकार के बाद आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग चलाते हुए गुरूवार को फालका बाजार स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल के बाहर चेकिंग करते हुए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान जब आॅटो चालकों को आरटीओ की कार्रवाई की जानकारी मिली तो वे रास्ते में ही आधे बच्चे छोड आगे बढ़ लिए जिसपर जब चेकिंग अमले ने उनसे पूछा कि रोज कितने बच्चे आते हैं तो बच्चाें ने बताया कि अंकल ने कुछ बच्चों को आज नहीं बिठाया है जिसपर पुलिस ने उनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरटीओ एमपी सिंह और यातायात प्रभारी नरेश अन्नोटिया भी मौके पर मोजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version