अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:
राजस्थान के चूरु जिले के सुजानगढ़ कस्बे के कायमखानी परिवार से तालूक रखने वाले जस्टिस मोहम्मद रफीक खान को आज राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
राजस्थान मे ऐडवोकेट कोटे से बनने वाले मुस्लिम न्यायाधीश पहले व अब तक के आखिरी जस्टिस मोहम्मद रफीक खान ही हैं।
