रहीम शेरानी/अरुण ओहारी, झाबुआ (मप्र) NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में थांदला विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया के कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री वीर सिंग भूरिया ने कहा कि 7 अप्रैल 2019 को थांदला की पुरानी मंडी परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महा सम्मेलन होगा, इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना है क्योंकि इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा इसलिए तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, सरपंच, तड़वी और तमाम कांग्रेस के लोगों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। थांदला पुरानी मंडी परिसर में दिनांक 7 अप्रैल को हमारे कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार श्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, जोबट विधायक बहन कलावती भूरिया के अलावा कई बड़े नेता व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी देंगे इसलिए हजारों की संख्या में कांग्रेस के लोग उपस्थित रहें।

मेघनगर ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती शायदा भाबोर ने भी बैठक के बाद अपनी कांग्रेस महिला कार्यकारिणी का गठन किया। इन महिलाओं को पदों से नवाजा गया। कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष संजीदा कटारा, उपाध्यक्ष प्रेमलता भाबोर, सचिव सोनाली ओहारी, उपाध्यक्ष चंपा चारेल, महामंत्री प्रियंका चारेल, कोषाध्यक्ष ममता गोयल शांति डामोर, दक्षा दिलीप देवाणा, अफसाना मकरानी, हनसा सोलंकी आदि महिलाओं को पदों से नवाजा गया। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के पदों से नवाजे जाने पर परिजनों व इष्ट मित्रों ने बधाई दी है साथ ही सांसद, विधायक और कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने महिला टीम को बधाई दी है।
