मलेरिया की रोकथाम के लिये आम्बुआ में बांटी गई मच्छरदानी | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

मलेरिया की रोकथाम के लिये आम्बुआ में बांटी गई मच्छरदानी | New India Times

अलीराजपुर जिले के आम्बुआ में शासन -प्रशासन के अादेशानुसार जिला मलेरिया विभाग द्वारा बढती हुई बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के सम्पूर्ण गांवों में नि:शुल्क मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है।
ब्लॉक मलेरिया अधिकारी वजेसिह भिन्डे ने बताया कि आम्बुआ ब्लॉक में कुल 74 गांव आते हैं और इन गांवों में कुल 68 हजार 750 मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। अभी तक ब्लॉक मेंं 72 गांवों में वितरण पुर्ण हो चुका है शेष आम्बुआ एवं खण्डाला पंचायत में अंतिम वितरण का काम हो रहा है। आशा सहयोगी पार्वती निंगवाल एवं आशा कार्यकर्ता सुखमा डावर ने बुधवार को ग्राम पंचायत आम्बुआ में वितरण की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version