काशीमीरा के अब्दुल रऊफ मुंशी काज़ी मुस्लिम महासभा मीरा भयंदर शहर जिला युवक उपाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

साबिर खान, मीरा भयंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

काशीमीरा के अब्दुल रऊफ मुंशी काज़ी मुस्लिम महासभा मीरा भयंदर शहर जिला युवक उपाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

काशीमीरा परिसर के रहने वाले समाजसेवक अब्दुल रऊफ मुंशी काज़ी को मुस्लिम महासभा मीरा भयंदर शहर जिला का युवक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रमजान खत्री ने एनआईटी को बताया कि काशीमीरा परिसर के रहने वाले समाजसेवक जनाब अब्दुल रऊफ मुंशी काज़ी को मुस्लिम महासभा मीरा भयंदर शहर जिला का युवक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अब्दुल रऊफ काज़ी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किए जाने पर उनके दोस्तों व शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए व शुभकामनाएं दी हैं।
मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष नसीम खान, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सादिया मर्चेंट, जनाब नूर पटेल सचिव महाराष्ट्र प्रदेश, श्रीमती खातीजा मालानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम शेख, तैय्यब शेख वार्ड अध्यक्ष, सलीम शेख वार्ड अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अब्दुल रऊफ मुंशी काज़ी का स्वागत किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version