जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में दो नामी खिलाड़ियों के मध्य होगा मुकाबला | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में दो नामी खिलाड़ियों के मध्य होगा मुकाबला | New India Timesकांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने के बाद राजस्थान के सभी पच्चीस सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के उम्मीदवार वर्तमान सांसद व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार विधायक क्रष्णा पूनीया जैसै दो नामी खिलाड़ियों के मध्य होना तय हो चुका है।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में दो नामी खिलाड़ियों के मध्य होगा मुकाबला | New India Timesकांग्रेस की पूरी सूची पर नजर डालें तो कुल पच्चीस उम्मीदवारो में पांच उम्मीदवार 2018 के विधानसभा चुनाव में मात खा चुके हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से क्रष्णा पूनीया एक मात्र लोकसभा उम्मीदवार हैं जो वर्तमान विधायक भी हैं तभी राजस्थान में एक खास चर्चा चल पड़ी है कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर दो महान खिलाड़ियों के आमने सामने आने से मुकाबला बड़ा रोचक बन गया है।
राजस्थान के पच्चीस सीटों में से भाजपा ने 21-मार्च को 16 व फिर 3 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद अब बाकी बचे 6 उम्मीदवारों की सूची जारी होने का इंतेजार है। जबकि कांग्रेस ने 28 मार्च को 19 व एक अप्रैल को 6 उम्मीदवारों की घोषणा करके राजस्थान के उम्मीदवारों की सूची जारी करने का काम पूरा कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version