जिले की हर जिम्मेदारी को दिल से निभाउंगा: नकुलनाथ, नकुलनाथ ने 6 जनसभाओं को किया संबोधित | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिले की हर जिम्मेदारी को दिल से निभाउंगा: नकुलनाथ, नकुलनाथ ने 6 जनसभाओं को किया संबोधित | New India Times

कांग्रेस के युवा नेता नकुलनाथजी ने आज छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में कई जनसभाओं को संबोधित कर आम जन को कांग्रेस की रीतिनीति से अवगत कराया। अपने उद्बोधन में श्री नकुलनाथ ने केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व देश की जनता से की गयी वादा खिलाफी पर भाजपा नेतृत्व को घेरते हुये जमकर कटाक्ष किया।

जिले के कोयलांचल क्षेत्र परासिया के ग्राम भोकई व दरबई, आदिवासी अंचल तामिया के ग्राम जामुनडेांगा, अमरवाडा के ग्राम लहगडुआ व हरई के ग्राम गौरपानी व पटनिया मे आयोजित जनसभाओं में श्री नकुलनाथजी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे पिता जी श्री कमलनाथ ने कहा कि अब मुझ पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, क्या तुम छिंदवाडा जिले की जिम्मेदारी निभा पाओगे तब मैने अपने जिले की जनता जनार्दन का स्मरण कर पूरे आत्मविश्वास से श्री कमलनाथजी को जबाब दिया किया आप और मेरे छिंदवाडा रूपी परिवार का हर सदस्य मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा मैं उसे पूरी निष्ठा, मेहनत व दिल से निभाउंगा। अपने पिता की तरह जिले की जनता की सेवा मेरा प्रथम कर्तव्य होगा।
अपने उद्बोधन मे उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री कमलनाथजी ने एक घंटे के अंदर प्रदेश के 50 लाख किसानों के कर्जमाफी की घोषणा की। आचार संहिता लगने से पूर्व तक लगभग आधे कर्जदार किसानों का कर्जा माफ हो चुका है और आचार संहिता समाप्त होने के बाद कर्जमाफी का काम फिर से शुरू होगा साथ ही भावांतर की राशि भी दी जायेगी। श्री नकुलनाथजी ने कहा कि भाजपा ने अपनी आदत के अनुसार इस बात का झूठा प्रचार शुरू कर दिया है कि कर्जमाफी बंद कर दी गयी है परंतु पूरा प्रदेश यह जानता है कि छिंदवाडा जिले की जनता भोली जरूर है परंतु नासमझ नहीं है। जिले के किसान भी जानते हैं कि आचारसंहिता के बाद फिर से कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू होगी।
श्री नकुलनाथजी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षो से लगातार किसान, नौजवान और समाज के हर वर्ग से झूठ बोला है। किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए देने की घोषणा इनकी नियत को उजागर करती है। गरीबों के खाते में न 15 लाख आये न प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला और न ही महंगाई पर कोई नियंत्रण हुआ। इतना ही नहीं परिवार की महिलाओं की जमापूंजी तक नोटबंदी की आड़ में लूट ली गयी। उन्होंने कहा कि अब जब फिर से चुनाव आये हैं तो अब भाजपा जनता को गुमराह करेगी और कभी धर्म तो कभी समाज के नाम पर हमे बांटने की कोशिश करेगी जिससे सभी को सावधान रहना होगा। उन्होंने अपने पिता की तरह सभी से उन्हें भी अपना प्यार और आशिर्वाद प्रदान करने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version