यवतमाल के नेर तहसील में मतदाताओं से प्रेमासाई महाराज ने की चाय पर चर्चा | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल के नेर तहसील में मतदाताओं से प्रेमासाई महाराज ने की चाय पर चर्चा | New India Times

यवतमाल- वाशिम लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अपक्ष उमेदवार सुनील नटराजन नायक उर्फ प्रेमासाई महाराज ने नेर तहसील में अपनी प्रचार मुहिम चलाई। नेर के बस स्टैंड के पास अपने प्रचार कार्यालय से उन्होंने एक बडी रैली निकाली जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनका चुनाव चिन्ह चाय की केतली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रेमासाई महाराज ने खुद कॅटली में चाय लेकर हर दुकान, घर जाकर मतदाताओं को चाय देकर वोट की मांग की। महाराज की यह चाय पर चर्चा संपूर्ण चुनाव क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

यवतमाल के नेर तहसील में मतदाताओं से प्रेमासाई महाराज ने की चाय पर चर्चा | New India Times

इस समय प्रेमासाई महाराज के कार्यकर्ताओं ने महाराज के किए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। यह रैली संपूर्ण नेर शहर में घूमने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में गयी। यहां भी प्रेमासाई महाराज ने मतदाताओं को कॅटली में से चाय वितरित कर मत देने का आह्वान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version